E-PaperEntertainmentદેશ

‘पायलटों को भी आराम की जरूरत है…’, इंडिगो संकट पर आया सीएम ममता बनर्जी का बयान

पायलटों को भी आराम की जरूरत है

‘पायलटों को भी आराम की जरूरत है…’, इंडिगो संकट पर आया सीएम ममता बनर्जी का बयान

इंडिगो एयरलाइंस को लेकर जारी संकट पर पूरे देश में कई दिनों से हंगामा मचा हुआ है। अब इस मुद्द पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा है

कोलकाता एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- “यात्रियों को फ्लाइट नहीं मिल रही है। यह संकट इसलिए हुआ क्योंकि कोई योजना नहीं थी। यह पूरी तरह से आपदा है। केंद्र जिम्मेदार है। उन्हें पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। मैं मानती हूं कि यात्री अदालत भी जा सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा- “दो घंटे की फ्लाइट 24-36 घंटे की ट्रेन यात्रा बन जाती है। साथ ही, आपको पहले से रिजर्वेशन कराना होता है। यह यात्रियों का उत्पीड़न है। बीजेपी सरकार सिर्फ चुनाव की सोचती है, जबकि हम लोगों के बारे में सोचते हैं।”

Mamata on Indigo Flight

इंडिगो की परेशानियां सातवें दिन में प्रवेश कर गई हैं, देशभर में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ममता बनर्जी ने पायलटों के समर्थन में कहा- “मैं जानती हूं कि कई लोगों को ऑपरेशन चलाने के लिए ओवरटाइम काम करना पड़ रहा है, लेकिन यह समाधान नहीं है। पायलटों को भी आराम की जरूरत है। एक वैकल्पिक योजना होनी चाहिए थी।”

भारत की प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो चालक दल की ड्यूटी से संबंधित नए नियमों और नियामकीय मानकों में बदलाव के कारण बीते 2 दिसंबर से ही हर रोज सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर रही है। इस कारण पूरे देश में लाखों यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा है। इस बारे में केंद्रीय विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा है कि सरकार इस मामले में जांच कर रही है और  एयरलाइन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि दूसरी एयरलाइंस के लिए भी उदाहरण पेश किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!