Uncategorized
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मोंथा, 3-4 घंटे तक जारी रहेगा लैंडफॉल
Live Cyclone Montha LIVE:

- ओडिशा: 123 अग्निशमन दल तैनात
- मोंथा का असर: 52 उड़ानें रद्द, 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित
- ओडिशा के खोरधा में चिल्का झील में उफान
Live:
Live
गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा अब और ज्यादा तीव्र हो गया है और इसका लैंडफॉल शुरू हो गया है। चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया है। जो कि उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और अगले 3-4 घंटों में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इस दौरान अधिकतम 90-100 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति से 110 किमी प्रति घंटे तक की गति पकड़ेगा। आईएमडी ने बताया कि अगले 3-4 घंटों तक लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी।

